गोकुल धाम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोकुल धाम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

06 Sep 2026 |  19

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



गोड्डा। महागामा के महुआरा स्थित गोकुल धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी सह शिक्षाविद् राजीव रंजन भगत के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 



इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ,जिसमें कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा गोकुल धाम परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।



कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका निभाने वाले शंकर सुमन और लालू यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं।



कार्यक्रम में महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश रंजन,भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव, समाजसेवी सह भाजपा नेत्री निक्की राय, इंटर कॉलेज महागामा के प्राचार्य विभूति रंजन, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज जायसवाल, वार्ड पार्षद रॉकी जायसवाल, मंटू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग