जन्मदिन-वर्षगांठ पर इंदर सिंह नामधारी को हृदयानंद मिश्र ने दी हार्दिक बधाई, कहा—राजनीतिक शुचिता, सिद्धांत और संसदीय गरिमा की प्रेरणादायी मिसाल हैं नामधारी जी

जन्मदिन-वर्षगांठ पर इंदर सिंह नामधारी को हृदयानंद मिश्र ने दी हार्दिक बधाई, कहा—राजनीतिक शुचिता, सिद्धांत और संसदीय गरिमा की प्रेरणादायी मिसाल हैं नामधारी जी

12 Sep 2026 |  35

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



मेदिनीनगर/पलामू। झारखंड राजीव गांधी विचार समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता हृदयानंद मिश्र ने झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष,वरिष्ठ राजनेता  समाजसेवी इंदर सिंह नामधारी को जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं।



श्री मिश्र ने कहा कि इंदर सिंह नामधारी का सार्वजनिक जीवन ईमानदारी,राजनीतिक शुचिता,सादगी,सिद्धांतनिष्ठा और जनसेवा की प्रेरणादायी मिसाल रहा है।झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय मर्यादाओं और स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं को जिस गरिमा के साथ प्रतिष्ठित किया, वह आज भी सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने कहा कि राजनीति में पद महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन पद पर रहते हुए स्थापित किए गए आदर्श उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।



हृदयानंद मिश्र ने कहा कि नामधारी ने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में सिद्धांतों से समझौता न करते हुए यह प्रमाणित किया है कि राजनीति में रहते हुए भी सादगी, स्पष्टवादिता, नैतिकता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सकती है।



हृदयानंद मिश्र ने कहा कि जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ का यह सुखद संयोग उनके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, पारिवारिक आनंद और दीर्घायु लेकर आए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नामधारी जी सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद समाज तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को निरंतर मिलता रहे।



हृदयानंद मिश्र ने कहा कि इंदर सिंह नामधारी जी जैसे वरिष्ठ सार्वजनिक व्यक्तित्व किसी एक राजनीतिक दल या पीढ़ी की धरोहर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक और सार्वजनिक जीवन की साझा विरासत होते हैं। उनकी दीर्घ सार्वजनिक यात्रा और उनके स्थापित राजनीतिक आदर्श नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।



हृदयानंद मिश्र ने पुनः इंदर सिंह नामधारी को जन्मदिन-वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी, सम्मानपूर्ण एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की।


ट्रेंडिंग