भद्रकाली इंटर महाविद्यालय में नशा मुक्ति केंद्र द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक का मंचन

भद्रकाली इंटर महाविद्यालय में नशा मुक्ति केंद्र द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक का मंचन

29 Nov 2026 |  5

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी(चतरा)।भद्रकाली इंटर महाविद्यालय इटखोरी में शनिवार को नशा मुक्ति केन्द्र द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित इस नुक्कड़ नाटक में एक से एक कलाकारों ने अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से नशा के दुष्प्रभावों और उससे होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। साथ ही नशे से बचाव के उपायों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।



इस कार्यक्रम में भद्रकाली इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि समाज में नशा एक अभिशाप है।इसके दुष्प्रभावों से हर हाल में मुक्ति पाना ही होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशा से दूर रहने और समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।



इस अवसर पर व्याख्याता विरेन्द्र कुमार यादव,व्याख्याता विद्या सिन्हा,व्याख्याता पूर्णिमा कुमारी,व्याख्याता सुशील कुमार वर्मा,व्याख्याता नीलम राणा,व्याख्याता चंदन कुमार सिंह,श्याम किशोर प्रसाद,व्याख्याता सुशील कुमार वर्मा,  सुमंत कुमार सिंह,संजय ठाकुर,श्याम कुमार,संजय सिन्हा, जितेन्द्र सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग