पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि, बालूमाथ/ लातेहार। डीसी उत्कर्ष गुप्ता और सिविल सर्जन अवधेश सिंह के निर्देश पर बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को महिला और किशोरी के उत्थान को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में अतिथि के तौर पर मौजूद डॉक्टर शोभना टोप्पो ने मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालूमाथ प्रखंड में महिलाओं का लिंगानुपात संतोषजनक नहीं है,जिसका मुख्य कारण कन्या भ्रूण हत्या,गर्भपात में वृद्धि है। सरकार द्वारा किशोरियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कार्यक्रम में अन्य प्रखंडों के अपेक्षा किशोरियों का उपस्थिति कम है जो चिंता का विषय है।इस दौरान उन्होंने बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ पर बल दिया।
बीडीओ ने महिलाओं की ओर मुखातिब होकर कहां कि आप महिलाएं किसी भी तरह से कमजोर नहीं है।आज महिलाएं अंतरिक्ष में जा रही है,देश के उच्च पायदान पर बैठी हुई है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहां कि महिलाओं को वर्तमान समय में बेझिझक नियमसंगत कार्य में आगे आने की आवश्यकता है।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ममता देवी,चिकित्सा पदाधिकारी प्रकाश बड़ाइक,डॉक्टर ध्रुव कुमार महतो सहित महिला समूह के महिलाएं,पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं,सहिया बहने समेत सैकड़ों महिला और प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद रहे।