पी-21 का जनसंपर्क अभियान तेज,व्यापारी हितों को बनाया चुनावी मुद्दा,रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ की बैठक

पी-21 का जनसंपर्क अभियान तेज,व्यापारी हितों को बनाया चुनावी मुद्दा,रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ की बैठक

11 Sep 2026 |  23

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची।चैंबर चुनाव को लेकर टीम पी-21 ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।इसी क्रम में गुरुवार को टीम के सदस्यों ने मेन रोड,ओवरब्रिज,कडरू सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और व्यवसायियों से टीम के पक्ष में समर्थन की अपील की।



जनसंपर्क अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने व्यवसायियों से संवाद कर चैंबर के विकास,व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।टीम ने भरोसा दिलाया कि चुनाव में जीत मिलने पर व्यापारिक समुदाय की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ-साथ व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। 



टीम पी-21 के सदस्यों ने रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में टीम ने एसोसिएशन के सदस्यों से चैंबर चुनाव में समर्थन देने की अपील की। इस दौरान व्यापार एवं परिवहन क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। 



आरजीटीए की ओर से अध्यक्ष राज किशोर सिंह,उपाध्यक्ष उदय सिंह,सचिव रविंदर दुबे,प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान,पूर्व उपाध्यक्ष संजय जैन,पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह,पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह,पूर्व अध्यक्ष ऋषिदेव यादव,पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर सिंह,कुमार माधवेंद्र,विकाश चंद्र वर्मा,आशीष कुमार सिंह, रविंदर सिंह मौजूद थे।



पदयात्रा में अमित कुमार पाठक,अमित श्रीवास्तव, अमित सिंघानिया, अनीश सिंह, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, एमडी सलीम, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सजल श्रोथ, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार सुमन, शंकर शंभु राजेश, सुबोध जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील अग्रवाल, सूरज सेठ समेत अन्य मौजूद थे।


ट्रेंडिंग