कांग्रेसियों का ईडी के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेसियों का ईडी के खिलाफ प्रदर्शन
17 Apr 2025 | 29
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। प्रत्यर्पण विभाग द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जप्त किए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने गिरिडीह में प्रदर्शन किया।कांग्रेस नेताओं ने यह प्रदर्शन शहर के बीबीसी रोड स्थित आयकर कार्यालय के बाहर किया।
कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ईडी और सीबीआई के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, महमूद अली खान, मदनलाल विश्वकर्मा, कृष्ण सिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।