बरही अनुमंडलीय अस्पताल में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत,विधायक ने पिलाई दो बूंद जिंदगी की

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत,विधायक ने पिलाई दो बूंद जिंदगी की

29 Jun 2026 |  7

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बरही।अनुमंडलीय अस्पताल बरही में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने विधायक मनोज कुमार ने यादव का बुके भेंट कर स्वागत किया। 



इस अवसर पर विधायक मनोज कुमार यादव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। विधायक ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि एक भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे। 



अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के तहत बरही प्रखंड में कुल 99 बूथ बनाए गए हैं।अभियान को सफल बनाने के लिए 198 वैक्सीनेटर एवं 20 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। विभाग ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 24,502 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।



इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर,जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी,जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता,डॉ. अंकुर विहान, डॉ. अमन कुमार, सुधांशु शेखर, बैम गौतम कुमार, कुलदीप कुमार, मृत्युंजय चौरसिया, सविता कुजूर, मनीता टोप्पो, सुमन केरकेट्टा, भेखराज पासवान, संतोष कुमार, प्रकाश राणा, विनीता कुमारी, शालू कुमारी, भूपेंद्र यादव समेत अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग