दुर्गाष्टमी पर तनवीर आलम ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा
दुर्गाष्टमी पर तनवीर आलम ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा
01 Oct 2025 | 175
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता, पाकुड़। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने पाकुड़ नगर के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर विधि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
तनवीर आलम ने नारी शक्ति दुर्गा पूजा पंडाल, सरस्वती पुस्तकालय दुर्गा पूजा पंडाल तथा कालिकापुर दुर्गा पूजा समिति पहुंचकर पूजा समितियों के प्रयासों की सराहना की और समस्त पाकुड़वासियों को दुर्गाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर तनवीर आलम के साथ प्रदेश सचिव उदय लखमानी,जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार,कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला महासचिव मोनिता कुमारी, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा (मिस्टर) समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।