बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार:रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बिहार के मतदाताओं से किया संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार:रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बिहार के मतदाताओं से किया संवाद 

15 Oct 2025 |  21

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भागलपुर,बीहपुर नगर पाड़ा और पहाड़पुर में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।संजय सेठ ने कहा कि बिहार की जनता विकास के साथ चलने को प्रतिबद्ध हैं और हमारे कार्यकर्ता उसके वाहक बने हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। हर क्षेत्र में विकास के जो कार्य हुए हैं, वह ऐतिहासिक है। 

 

संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विकास की यह यात्रा जारी रहे,इसके लिए हम हर घर से संपर्क करें। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संदेश के साथ आम जनता से संवाद करें और बिहार में एनडीए की सरकार बनायें।

ट्रेंडिंग