अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

21 Apr 2026 |  10

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



पाकुड़।अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर सोमवार को अग्निशमन विभाग द्वारा सदर अस्पताल सोनाजोड़ी परिसर में एक जागरूकता और सुरक्षा उन्मुख फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डीएस डॉक्टर मनीष कुमार उपस्थित रहे।



मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग लगने के संभावित कारणों,उससे बचाव के उपायों और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के तरीकों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया।साथ ही उपस्थित चिकित्सकों,स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मियों को आग बुझाने के विभिन्न उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। 



इस अवसर पर यह बताया गया कि सतर्कता,त्वरित सूचना और सही तकनीक के प्रयोग से किसी भी अग्नि दुर्घटना को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा आमजनों में जागरूकता बढ़ाना है।


ट्रेंडिंग