इटखोरी के विपिन कुमार सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

इटखोरी के विपिन कुमार सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

24 Nov 2025 |  12

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।प्रखंड के निवासी  रामचन्द्र सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक समाजसेवी के बेटे विपिन कुमार को बीआईटी मेसरा में पीएचडी डिफेन्स होने के बाद  डॉक्टरेट की उपाधि मिली।उपाधि मिलने के बाद अब डॉ. विपिन कुमार सिंह पीएचडी अहर्ताधारी हुए,जो इटखोरी के लिए गर्व का विषय है।इनका शोध विषय डेवलपमेंट एंड कैरेक्टराइजेशन ऑफ ऐनोड मैटेरियल्स फ़ॉर डायरेक्ट इथेनॉल फ़्यूल सेल्स एंड सुपरकैपेसिटर है। 



इनके शोध और लेख विभिन्न जर्नलों में गाइड डॉ. सुशांता सिंहा महापात्र के दिशा-निर्देश में प्रकाशित हुए हैं। विलक्षण प्रतिभा के धनी मेधावी छात्र डॉक्टर‌ विपिन बीआईटी मेसरा से ही स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और साथ ही साथ इन्होंने रसायन विभाग बीआईटी मेसरा में ही भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, परमाणु ऊर्जा विभाग के राष्ट्रीय यूरेनियम परियोजना में जूनियर रिसर्च फ़ेलो के रूप में भी कार्य किया है।वर्तमान में अभी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है।इनकी सामाजिक कार्यों में भी गहरी रुचि रही है।कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी इन्होंने राजकीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर कई पदक अपने नाम किए हैं। 



बताते चलें कि शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विपिन कुमार को झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।इनकी माता विमला देवी एक गृहणी हैं। इस उपलब्धि पर इनके इनके माता–पिता बरही के रवि सिंह एवं बबिता सिंह ने भी विशेष बधाई दी है। अपने सफलता का श्रेय ये अपने विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित मिश्रा और विशेष आभार के रूप में रवि कुमार, डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रोफ़ेसर मृणाल पाठक, अनिर्वन मुखर्जी, डॉ. लीना प्रिया, राज पंडित, नसरीन कमल, मुकुल देव, विशाल रिमल, स्मित आनंद एवं धनंजय कुमार सिंह को देते हैं।


ट्रेंडिंग