बांग्लादेश में हिन्दुओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में 4 जनवरी को विशाल आक्रोश प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में 4 जनवरी को विशाल आक्रोश प्रदर्शन
03 Jan 2026 | 21
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।बांग्लादेश में हिन्दुओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में सनातन धर्म जागरण समिति धनबाद की ओर से 4 जनवरी को रणधीर वर्मा चौक पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन होगा।समिति के संयोजक प्रमोद कुमार झा ने शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में पिछले मई 2024 से ही सुनियोजित षड़यंत्र के तहत हिन्दुओं के साथ अमानवीयता और नृशंस हत्या का दौर जारी है।इसके विरोध में 4 जनवरी को धनबाद के राष्ट्रवादी स्वंयसेवी संस्थाएं एवं राष्ट्रीय विचार से संपोषित संस्थायें सहित हिन्दुओं एवं सनातनि एक साथ मिल कर रणधीर वर्मा चौक पर एक विशाल जन आक्रोश प्रदर्शन करेगा।