शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस पर निपु ने दी श्रद्धांजलि 

शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस पर निपु ने दी श्रद्धांजलि 

10 Jan 2026 |  41

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर।पलामू।स्वतंत्रता सेनानी और महान क्रांतिकारी योद्धा शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह के 169वें शहादत दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी राजा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के वंशज प्रवीर नाथ शाहदेव और राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह रांची जिले के जाने-माने समाजसेवी निपु सिंह ने चुटूपालू घाटी में शेख भिखारी और टिकैट उमरांव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया।उन्होंने टिकैट उमरांव सिंह के गांव औरमांझी खटंगा में जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।



आपको बताते चले की यह दोनों स्वतंत्रता सेनानी को मोरहाबादी टैगोर हिल के पास फांसी देकर रांची चुटूपालु घाटी में बरगद के पेड़ पर टांग दिया गया था।इस महान स्वतंत्रता सेनानी के श्रद्धांजलि अर्पित करने के मौके पर प्रवीर नाथ शाहदेव सहित हजारों से अधिक लोग मौजूद थे ।


ट्रेंडिंग