लोक संवाद में उपायुक्त की सख्ती,राशन कार्ड में नाम जोड़ने और तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश
लोक संवाद में उपायुक्त की सख्ती,राशन कार्ड में नाम जोड़ने और तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश
25 Jul 2026 | 23
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
बोकारो।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम एक बार फिर आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच बना। उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।इस दौरान खाद्य आपूर्ति,राजस्व,सामाजिक सुरक्षा, भूमि,पेंशन,पेयजल,बिजली,स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कुल 33 मामलों पर सुनवाई की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सुनवाई के दौरान चास प्रखंड के तेलडीह निवासी जीरा देवी ने अपने पति के निधन के बाद राशन कार्ड में नाम नहीं होने से हो रही परेशानी बताई। इस पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने तत्काल जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नाम जोड़ने का निर्देश दिया और तब तक आकस्मिक खाद्यान्न उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।