डीडीसी के निर्देश का दिखा असर,पथरगामा जिला परिषद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हटने लगा अतिक्रमण
डीडीसी के निर्देश का दिखा असर,पथरगामा जिला परिषद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हटने लगा अतिक्रमण
24 Jul 2026 | 31
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
गोड्डा।गोड्डा जिला के पथरगामा स्थित जिला परिषद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अतिक्रमण को लेकर गोड्डा के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के निर्देश का असर अब दिखाई देने लगा है। हाल ही में अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर डीडीसी ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को सार्वजनिक मार्ग और परिसर से अविलंब अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया था।
डीडीसी के निर्देश के बाद अधिकांश दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटा लिया है,जिससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मार्ग पहले की अपेक्षा अधिक खुला और व्यवस्थित नजर आने लगा है। इससे ग्राहकों और आम लोगों को भी आने-जाने में सुविधा हो रही है।
हालांकि अभी भी कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया गया है। ऐसे दुकानदारों पर अब तक प्रशासनिक निर्देश का अपेक्षित असर नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी दुकानदार नियमों का पालन करें तो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो जाएगा और परिसर की व्यवस्था बेहतर होगी।प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।