झामुमो का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर जिला समिति की बैठक हुई संपन्न
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि होगी झारखंड स्थापना दिवस:पंकज मिश्रा
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जिले के लड्डू बाबू आम बागान में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी,झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा,लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए।बैठक के दौरान मंच का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने किया।
बैठक की शुरुआत में पूर्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी,लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू,जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम,जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माइकल मुर्मू,केंद्रीय सदस्य सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि देते हुए नमन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि हमारे लोग काफी जोश-खरोश के साथ दुमका के गांधी मैदान जाते रहे है। इस बार भी हमारे जिले से सभी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ा व गाजे-बाजे व तीर-धनुष के साथ दुमका पहुंचने का कार्य करे,यही गुरुजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी गांव-कस्बों में पूर्व की भांति ही दीवाल लेखन का कार्य चालू करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग दुमका के गांधी मैदान पहुंचने से चूंके नही। साथ ही सभी जगह तोरण द्वार लगाने का निर्देश दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि इस बार झारखंड स्थापना दिवस को काफी धूमधाम से मनाया जाएगा।लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे। इस बार हमारे अभिभावक दिशोम गुरु नही रहेंगे,लेकिन उनके परछाई के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन मौजूद रहेंगे।अपनी पुरानी परंपरा को बरकरार रखते हुए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में दुमका पहुंचना है।
झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब पहले से ही काफी सक्रियता के साथ 2 फरवरी को दुमका के गाँधी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते आये है,लेकिन इस बार हम अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारी संख्या में दुमका पहुंचने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी नगर/प्रखंड समिति को नगर/ प्रखंड स्तर पर यथाशीघ्र बैठक कर झामुमो स्थापना दिवस मनाने की तैयारी व दीवाल लेखन कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और केंद्रीय सदस्य श्याम यादव ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को काफी जोश-खरोश के साथ झामुमो स्थापना दिवस मनाने को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया।बताते चलें कि पाकुड़ के लड्डू बाबू आम बागान पहुंचते ही मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर स्थाई जिला झामुमो कार्यालय के नये भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी,केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष,केंद्रीय सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू,युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम सहित झामुमो पदाधिकारी और सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।