गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, न‌ई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी

गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, न‌ई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी

16 Feb 2026 |  28

 



अलीगढ़।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का सास और दामाद कांड ने 10 महीने पहले देश में तहलका मचा दिया था।अब ये एक फिर सुर्खियों में है।अपनी बेटी के होने वाले दूल्हे के साथ भागी अपना देवी को फिर नया प्यार मिल गया।दामाद ने आरोप लगाया कि 6 फरवरी को सास उसे भी धोखा देकर अपने जीजा देवेंद्र के साथ भाग गई,उसने सास के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वहीं मडराक में रह रहे सास अपना देवी के पति जितेंद्र कुमार ने भी 19 दिन पहले किसी और महिला से शादी कर ली है।बताया जा रहा है कि बिना तलाक लिए जितेंद्र ने दूसरी शादी की है।जितेंद्र की नई पत्नी की तस्वीरें भी सामने आई हैं,इन तस्वीरों में जितेंद्र की बेटी शिवानी अपनी नई मां के साथ दिखी।बताया जा रहा है कि जितेंद्र की नई पत्नी का नाम रिंकी देवी है,रिंकी की 7 साल की एक बेटी भी है।



दामाद राहुल का रो-रोकर बुरा हाल 



उधर दामाद राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है,उसने कहा,मैंने अपना देवी के लिए सबको भुला दिया था,मुझे बस वही दिखती थी और देखो आज वो मुझे ही धोखा देकर भाग गई, वो भी अपने ही जीजा के साथ।अपना देवी की फितरत ही ऐसी है,वो किसी एक के साथ रह ही नहीं सकती।



6 फरवरी को भागी सास



राहुल बोला ने कहा कि खुद तो वो भागी ही है,मगर मेरे 2 लाख रुपये और सोने के गहने भी साथ लेकर गई है। 6 फरवरी को जब मैं फेरी लगाने गया था तब वो पीछे से जीजा देवेंद्र संग भाग गई।राहुल अपनी प्रेमिका अपना देवी,जो कि उसकी होने वाली सास थी,उसके साथ बिहार के सीतामढ़ी में पिछले 10 महीनों से रह रहा था।



अपना देवी राहुल पर लगा रही गंभीर आरोप 



सास अपना देवी ने उल्टा राहुल पर ही गंभीर आरोप लगा रही है।अपना का कहना है कि राहुल के साथ भागना उसके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी,राहुल लड़कियां बेचता है।अपना ने कहा,राहुल ने मुझे महीनों तक बंधक बनाकर रखा था,वो मुझसे मारपीट करता था,राहुल ने मेरे 4.50 लाख रुपये और आधा किलोग्राम चांदी भी हड़प ली है।अपना ने भी राहुल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।बहरहाल दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है।



क्या है पूरा मामला



अप्रैल 2025 में अपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थी। 16 अप्रैल 2025 को अपना देवी की बेटी की शादी राहुल के साथ तय थी,लेकिन 6 अप्रैल को दोनों भाग गए,ये मामला खूब सुर्खियों में था।हालांकि 17 अप्रैल 2025 को दोनों वापस लौटे।दोनों ने तब पुलिस की मौजूदगी में साथ रहने का फैसला किया था।उस समय जितेंद्र ने साफ-साफ कह दिया था कि उसके लिए अपना देवी अब मर चुकी है। बेटी शिवानी ने भी कहा था कि वो अपनी मां की शक्ल तक नहीं देखना चाहती।


ट्रेंडिंग