पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,साहिबगंज। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है।वार्ड 23 के पार्षद पद के उम्मीदवार रूपेश कुमार ने कबूतरखोपी गांव के ग्रामीणों,दुकानदारों और व्यापारियों से संपर्क साधते हुए कहा कि आपका साथ मिला तो बेहतर कार्य कर इस वार्ड का विकास करेंगे।
रुपेश कुमार ने काली मंदिर रोड,घाट रोड,चौधरी टोला, चमरटोली चौक,ढ़ालू टोला रोड समेत सभी मुख्य इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। अपने समर्थकों के साथ उन्होंने स्थानीय व्यापारियों व दुकानदारों से मिलकर गांव के विकास को लेकर अपनी कार्ययोजना से जुड़ी प्राथमिकताओं को साझा किया।
रुपेश कुमार ने वार्ड 23 में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार,गांव के सौंदर्यीकरण,सड़कों की बेहतर व्यवस्था, स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने समेत अन्य कई जनहित से जुड़े कार्यों को पूरा करने का भरोसा दिया।
गौरतलब है कि रूपेश कुमार नगर परिषद के वार्ड 23 का चुनाव लड़ रहे हैं और ग्राम के विकास के लिए अपनी योजनाओं को लेकर सक्रिय हैं।रुपेश कुमार ने जनसंपर्क के दौरान युवाओं से मिलकर उन्हें अपने भावी कार्य विजन से अवगत कराया और उनका समर्थन मांगा। रुपेश कुमार ने युवाओं से बेबाकी से कहा कि आपका सहयोग मिला और जीतकर काम करने का अवसर मिला तो पूरे वार्ड क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान रुपेश कुमार के साथ काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने दुकानदारों,व्यापारियों सहित आम जनता के बीच अपना विजन पत्र भी वितरित किया।