उपायुक्त ने नारी अदालत से संबंधित की बैठक,दिए जरूरी दिशा निर्देश

उपायुक्त ने नारी अदालत से संबंधित की बैठक,दिए जरूरी दिशा निर्देश

18 Feb 2026 |  4

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय में नारी अदालत से संबंधित बैठक की।बैठक का मुख्य उद्देश्य नारी अदालत की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना और महिलाओं से जुड़े मामलों का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।



बैठक में पिछले महीने प्राप्त मामलों की समीक्षा की गई,जिन मामलों का निष्पादन हो चुका है,उनकी जानकारी साझा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर बल दिया गया। साथ ही ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया,ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस मंच का लाभ उठा सकें। 



उपायुक्त ने रामनिवास यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं द्वारा सामना किया जाने वाले छोटे प्रवृत्ति के मामले जैसे उत्पीड़न,हिंसा,तोड़फोड़ अधिकारों की कटौती आदि मामलों के लिए महिलाओं को वैकल्पिक शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करने हेतु नारी अदालत की शुरुआत की जानी है। 



उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि नारी अदालत महिलाओं को घरेलू हिंसा,दहेज प्रताड़ना,संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह एवं अन्य सामाजिक समस्याओं से राहत दिलाने का एक प्रभावी मंच है।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष निर्णय लिया जाए।नारी अदालत को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि प्रत्येक पीड़ित महिला को समय पर न्याय मिल सके। वहीं लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। 



बैठक में अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग