राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026:उपायुक्त और एसपी ने किया मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,तैयारियों की समीक्षा की

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026:उपायुक्त और एसपी ने किया मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,तैयारियों की समीक्षा की

18 Feb 2026 |  9

 



पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो/इटखोरी/चतरा।राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का तीन दिवसीय आयोजन मां भद्रकाली की पावन भूमि पर 19, 20 और 21 फरवरी को होना है।इस महोत्सव के भव्य और सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त  कीर्तिश्री जी और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री जी और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने साफ सफाई,प्रवेश द्वार, मंच व्यवस्था,दर्शक दीर्घा,सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में महोत्सव के सफल संचालन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।



राजकीय इटखोरी महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा निम्नवत रहेगी। 19 फरवरी पहले दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा।



पहले दिन 4:30 बजे शाम से 5:30 बजे तक गंगा आरती आयोजित होगी।इसके उपरांत विपिन मिश्रा और ग्रुप द्वारा  5:30 से 6 बजे तक शंख और डमरू वादन,6 से 6:15 बजे तक झाऊ नृत्य,6:15–6:30 बजे तक झुमर नृत्य,6:30से 6:45 बजे तक गायक अनुपम गिरी की प्रस्तुति,

6:45 से 7:5 बजे तक कर्नाटक यक्षगान, 7:05 से 7:20 बजे

गायक सुधीर कुमार पांडे की प्रस्तुति,7:35–8:20 बजे तक कथक नृत्य,आरंभ बैंड हजारीबाग 8:20 से 9:20 बजे और रोहित आर.के. ग्रुप एवं नितेश कच्छप 9:20 से10:50 बजे प्रस्तुति देंगे।



20 फरवरी दूसरे दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा



दूसरे दिन 6 बजे से शिवानी पांडे गायिका,अग्रीमा गुप्ता गायिका,सुप्रिया डांस ग्रुप कुमारी दित्या गायिका,माधवी गुप्ता गायिका ओडिशा का गोटीपुआ नृत्य,ओडिसी लोकनृत्य, सिमरन शाह डांस ग्रुप कृष्ण भक्ति नृत्य,दीप्ति मिश्रा गायिका और झारखंडी पाईका नृत्य की प्रस्तुतियां क्रमशः होंगी। रात्रि 8:30 बजे से 10:30 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे।



21 फरवरी तीसरे दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा



तीसरे दिन साक्षी प्रिया दुबे गायिका,गोंड नृत्य,मुंडारी नृत्य, मृणालिनी अखौरी गायिका,तमिलनाडु का भरतनाट्यम,पराई अट्टम,बॉलीवुड गायक रवि त्रिपाठी,किस्सु राहुल डांस ग्रुप एवं फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9:15 बजे से 11 बजे तक प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी।



लोगों से जिला प्रशासन की अपील



जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव को आकर्षक,भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए वृहद स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।प्रशासन ने लोगों से महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


ट्रेंडिंग