खंडोली में बन रही सड़क के लिए ली गई आदिवासियों की जमीन का मुआवजा मिले:राजेश यादव

खंडोली में बन रही सड़क के लिए ली गई आदिवासियों की जमीन का मुआवजा मिले:राजेश यादव

08 Mar 2026 |  17

खंडोली में बन रही सड़क के लिए ली गई आदिवासियों की जमीन का मुआवजा मिले:राजेश यादव



प्रभावित रैयतों से मिलकर फॉरवर्ड ब्लॉक ने दी आंदोलन की चेतावनी



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।खंडोली डैम के समीप बनाई जा रही सड़क में स्थानीय आदिवासियों की करीब 4 एकड़ जमीन ली गई है,लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है।आदिवासी रैयतों को इस बात का भय सता रहा है कि अन्य कई जगहों की तरह कहीं उन्हें भी सड़क बनने के बाद मुआवजे से वंचित न कर दिया जाए।उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने शनिवार सुबह सड़क निर्माण स्थल पर प्रभावित आदिवासी परिवारों के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनने के उपरांत कही। 



राजेश यादव ने कहा कि आदिवासी परिवारों की चिंता जायज है,क्योंकि पूर्व में कई जगहों पर ऐसा देखा गया है कि निर्माण कार्य होने के बाद मुआवजा नहीं मिल पाया है।प्रभावित परिवारों से मुलाकात क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने इस समस्या का संज्ञान लेकर मुआवजा भुगतान नहीं करवाया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 



राजेश यादव ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जमीन बेंगाबाद अंचल अंतर्गत करणपुरा पंचायत के मौजा कारीचट्टान के खाता 10 एवं प्लॉट 113, 214 और 241 में स्थित है, जिसका मूल खतियान रामसाय मांझी के नाम से है।



मौके पर मुआवजा के हकदार चुड़का चौड़े,दुर्गा चौड़े, बाबूलाल चौड़े,मुंशी चौड़े,जीवन चौड़े,नुनुलाल चौड़े,सीतालाल चौड़े,मनोज चौड़े,चुड़का चौड़े,श्यामलाल मरांडी,महेंद्र चौड़े आदि मौजूद थे।


ट्रेंडिंग