पंकज मिश्रा ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन,साहिबगंज के पर्यटन स्थलों के विकास की मांग की

पंकज मिश्रा ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन,साहिबगंज के पर्यटन स्थलों के विकास की मांग की

24 Apr 2026 |  12

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



साहिबगंज।हेमंत सोरेन सरकार में पर्यटन,कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिवगादी धाम सहित साहिबगंज जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास की मांग की गई।   



 पंकज मिश्रा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बताया कि शिवगादी धाम धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है, वहीं जिले में कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिन्हें विकसित कर रोजगार और राजस्व के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने मंत्री से शिवगादी धाम में आधारभूत संरचना, सड़क, बिजली, पानी, यात्री विश्रामालय, शौचालय और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।साथ ही जिले के अन्य पर्यटन स्थलों को राज्य पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से शामिल करने की मांग रखी।



 

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद पर्यटन विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।इस मौके पर झामुमो युवा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी और शिवगादी प्रबंध समिति, बरहेट के अध्यक्ष रूपक कुमार साह भी मौजूद थे।


ट्रेंडिंग