जीएसटी पंजीकरण जागरूकता शिविर आयोजित

जीएसटी पंजीकरण जागरूकता शिविर आयोजित

24 Apr 2026 |  13

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददात



दुमका।उद्योग विभाग और संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र में गुरुवार को एक दिवसीय वस्तु और सेवा कर निबंधन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।उपस्थित अधिकारियों द्वारा उद्यमियों को जीएसटी पंजीकरण,रिटर्न फाइलिंग,कोड एवं थ्रेशहोल्ड लिमिट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यमियों को बताया गया कि समय पर जीएसटी रिटर्न भरना और नियमों का पालन करना व्यवसाय की विश्वसनीयता और विकास के लिए आवश्यक है।



शिविर में विशेष रूप से सूक्ष्म एवं महिला उद्यमियों को सरकारी योजनाओं,वित्तीय सहायता और औपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी गई।  पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।



अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी के माध्यम से उद्यमियों को एक वैध पहचान मिलती है,जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं।  मौके पर 46 उद्यमी उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के अंत में उपस्थित उद्यमियों से अपील की गई कि वे जीएसटी पंजीकरण कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं एवं अपने व्यवसाय को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएं।



मौके पर सहायक आयुक्त राज्य कर संजय कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दुमका दास कुमार एक्का, राज्य कर पदाधिकारी बिंदु मेहता, शाखा प्रबंधक  दुमका अजीत कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार प्रामाणिक एवं अन्य उद्यमी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग