प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका,जंगल में युवक-युवती का शव बरामद
प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका,जंगल में युवक-युवती का शव बरामद
09 May 2026 | 83
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
लातेहार।जिले के मनिका थाना क्षेत्र के कोपे पंचायत के जेरुआ गांव के पास जंगल से शुक्रवार को एक युवक और एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी उस समय मिली जब ग्रामीण मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान दोनों के शव को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने पंचनामा के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की पहचान सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।