पूर्वांचल सूर्य संवाददाता
पाकुड़।भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के बिरसा चौक के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर में जिला महामंत्री रूपेश भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह ने जिले में पानी,बिजली,स्वास्थ्य,सड़क की जर्जर अवस्था योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनिमियता टेंडर मैनेज कर राजस्व की नुकसान के खिलाफ 9 मई को पाकुड़ रेलवे मैदान से एक विशाल जुलूस निकालकर पाकुड़ समाहरणालय तक जोरदार प्रर्दशन किया जायेगा और राज्य सरकार के खिलाफ जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन चलाने का निर्णय बैठक में लिया गया।
जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी आदिम जनजाति,पहाड़िया एवं आदिवासी को झरने का पानी पीने को मजबूर है, न गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क,न स्वास्थ्य सुविधा है।आज भी लोग मरीज को खाट के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। बिजली बिल में लगातार राज्य सरकार बढ़ोतरी कर आम जनता के ऊपर बोझ डालने का काम कर रही है। इन सभी समस्या को लेकर जोरदार आंदोलन कर राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर करेंगे।
इस बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, जिला मंत्री दिलीप सिंह, जिला कार्यालय मंत्री सुशील साह, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, जीतू सिंह, रतन भगत ,बासु मंडल, सपन दुबे,मनीष दुबे, दुलाल सिंह ओम साह महिला मोर्चा श्रीमती प्राची चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।