भाजपा की जीत पर संत कुमार घोष ने जताई खुशी,पीएम के नेतृत्व पर जताया भरोसा 

भाजपा की जीत पर संत कुमार घोष ने जताई खुशी,पीएम के नेतृत्व पर जताया भरोसा 

07 May 2026 |  7

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



साहिबगंज।पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने खुशी जताई है।घोष ने इसे लोकतंत्र में जनता की अटूट आस्था,विकास के प्रति समर्पण और सुशासन की ऐतिहासिक जीत बताया। 



बुधवार को जारी बयान में संत कुमार घोष ने कहा कि यह जनादेश इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मजबूत एवं दूरदर्शी नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास रखती है।घोष ने कहा कि आज का मतदाता जाति,क्षेत्रवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास,पारदर्शिता और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रहा है।



विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की जनता का संत कुमार घोष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के मतदाताओं ने इस परिणाम के जरिए परिवर्तन,स्थिरता और प्रगति का स्पष्ट संदेश दिया है। यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों और विश्वास की जीत है। 



 संत कुमार घोष ने कहा कि भाजपा सरकार राज्यों में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी,युवाओं को बेहतर अवसर देगी और महिलाओं को सशक्त बनाते हुए सुशासन की दिशा में आगे बढ़ेगी।भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ देशभर में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 



संत कुमार घोष ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश में सकारात्मक राजनीति की नई शुरुआत है।


ट्रेंडिंग