सुदूरवर्ती दुरागड़ा विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच स्कूली बैग व पोशाक का हुआ वितरण

सुदूरवर्ती दुरागड़ा विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच स्कूली बैग व पोशाक का हुआ वितरण

09 May 2026 |  28

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चौपारण/हजारीबाग।प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम दुरागड़ा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुरागड़ा में शुक्रवार को विद्यार्थियों के बीच स्कूली बैग और पोशाक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में दैहर पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



ब्रह्मदेव भुइयां ने बच्चों के बीच बैग और पोशाक वितरित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। 



मौके पर नरेश सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अनुशासन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


ट्रेंडिंग