अयोध्या से गिरफ्तार हुआ बंगाल सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ को मारने वाला राज सिंह,यूपीआई वाली गलती ने बिगाड़ दिया खेल

अयोध्या से गिरफ्तार हुआ बंगाल सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ को मारने वाला राज सिंह,यूपीआई वाली गलती ने बिगाड़ दिया खेल

11 May 2026 |  15

 



लखनऊ।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट(पीएम)चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में बिहार और उत्तर प्रदेश से मयंक राज मिश्रा,विक्की मौर्य और राज सिंह की गिरफ्तारी हुई है।जांच में पता चला था कि चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद आरोपियों ने कोलकाता के पास बाली टोल प्लाजा पर यूपीआई से पेमेंट किया था।इसी डिजिटल पेमेंट के जरिए पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की है।



 बता दें कि 10 मई को मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर और राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से हिरासत में लिया गया था।पूछताछ करने पर तीनों को रविवार 11 मई की सुबह पश्चिम बंगाल की मध्यमग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।तीनों को 11 मई को ही नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कोर्ट में पेश किया गया।



यूपीआई पेमेंट और सीसीटीवी फुटेज से जांच तेज



यूपीआई पेमेंट के सबूत मिले तो जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस‌आईटी) ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।डिजिटल सबूतों के जरिए आरोपियों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया गया।एस‌आईटी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा,लगता है शूटरों को ठीक-ठीक पता था कि टारगेट कहां बैठा है, यह काम फुर्ती से और सोच-समझकर किया गया था।



पुलिस को शक है कि प्लानिंग के साथ की गई हत्या



पुलिस को शक है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई। हमलावरों को पहले से पता था कि चंद्रनाथ रथ कार में कहां बैठे हैं।जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात में लगभग 8 लोग शामिल हो सकते हैं। इनमें कुछ लोकल लोग भी हो सकते हैं,जिन्होंने हमलावरों की मदद की।



यूपी से बिहार तक पहुंची जांच



पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई सिल्वर निसान माइक्रा कार और दो बाइक बरामद कर ली हैं।एक बाइक वारदात की जगह से मिली और दूसरी बारासात इलाके में मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये कार और बाइक चोरी की थी। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार भी भेजी गई हैं।शक है कि शूटर बाहर से बुलाए गए थे।



जानें कैसे हुई चंद्रनाथ की हत्या



4 मई को पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ तृणमूल कांग्रेस  को हरा दिया। 207 सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिला। 6 मई की रात शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ अपनी SUV कार से नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम स्थित घर लौट रहे थे।तभी मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ के घर से लगभग 200 मीटर पहले एक सिल्वर रंग की निसान माइक्रा कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया,जैसे ही कार रुकी बाइक पर आए बदमाशों ने बहुत पास से गोलियां चला दीं।गोली लगने से कार में अगली सीट पर बैठे चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई।बता दें कि चंद्रनाथ रथ भारतीय वायुसेना में सेवा दे चुके थे।


ट्रेंडिंग