क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वाधान में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती,कुल्लू मोड़ का हुआ नामकरण,महाराणा प्रताप चौक का लगा बोर्ड

क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वाधान में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती,कुल्लू मोड़ का हुआ नामकरण,महाराणा प्रताप चौक का लगा बोर्ड

10 May 2026 |  18

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चतरा।क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वावधान में शनिवार को कुल्लू मोड़ पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने शामिल होकर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया।



इस दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें,भारत माता की जय और जय भवानी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।जयंती समारोह के अवसर पर मंच के सदस्यों ने कुल्लू मोड़ पर महाराणा प्रताप का बोर्ड स्थापित कर चौक का नामकरण महाराणा प्रताप चौक किया।



मंच के जिला संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं,बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं,उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि चौक का नामकरण केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास है।



पारसनाथ सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।विनोद सिंह ने इसे नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने की सराहनीय पहल बताया। शिवबालक सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप देश की आन-बान और शौर्य के प्रतीक थे।विवेक सिंह ने कहा कि यह नामकरण समाज में वीरता,स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करेगा।अनिल सिंह ने युवाओं से उनके साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का आह्वान किया।



कार्यक्रम में संजय सिंह,चुन्नू सिंह,सुबोध सिंह,मंजीत सिंह, मंजीत सिंह,मुन्ना सिंह,मृत्यंजय सिंह,सौरभ कुमार,कुश सिंह, मनोहर सिंह,टीपू सिंह,उदय सिंह,योगेश,टूटू,अनुज,गोलू, नौनित,रोशन,सोनू,उपेंद्र,चरकु समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग