साहिबगंज स्टेशन में धूमधाम से मनी गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती

साहिबगंज स्टेशन में धूमधाम से मनी गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती

10 May 2026 |  16

 



 पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



साहिबगंज।विश्वगुरु,महान साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर शनिवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।टैगोर विचार मंच परिवार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवी, शिक्षक,छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।



वक्ताओं ने गुरुदेव के साहित्य,शिक्षा,मानवता,राष्ट्रवाद और विश्वबंधुत्व के विचारों पर प्रकाश डाला और उन्हें वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति के प्रति प्रेम और मानवता की सेवा ही गुरुदेव के विचारों की असली पहचान है।कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। भारत स्काउट-गाइड के वॉलेंटियर्स और छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों ने गुरुदेव की रचनाओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व नागरिकों के प्रति आभार जताया और समाज में शिक्षा, संस्कृति व मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति प्रेम का संदेश देते हुए पेड़ को सांकेतिक स्वरूप प्रदान किया गया।



समारोह में मुख्य अतिथि जिला योजना अधिकारी अनूप कुमार,एपीओ संजय कुमार तिवारी,डॉक्टर सुचित,डॉक्टर एनआर राय,डॉक्टर भास्कर दास,डॉक्टर एएन चक्रवर्ती, आरपीएफ के सुमन कुमार,कवि सुबोध झा,राकेश कुमार, मुकेश,उमाशंकर सिंह,चंपक दत्ता,अमृत प्रकाश,शंभूनाथ यादव,डॉक्टर ममता विद्यार्थी,डॉक्टर देवव्रत,मुरलीधर रजक, भवेश नारायण ठाकुर,सुदर्शन कुमार,अमन कुमार होली और आदित्य राज ठाकुर मौजूद रहे।संस्कार भारती की जिला साहित्य प्रमुख श्वेता दत्ता,मिताली सरकार और शालिनी गुप्ता की भी गरिमामय उपस्थिति रही।


ट्रेंडिंग