रामगढ़ के नई सराय चौक पर भीषण सड़क हादसा, दो मजदूरों की मौके पर मौत

रामगढ़ के नई सराय चौक पर भीषण सड़क हादसा, दो मजदूरों की मौके पर मौत

18 Jun 2026 |  18

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



सिरका।रामगढ़ के नई सराय चौक पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।एक तेज रफ्तार बड़ी गाड़ी ने दोनों मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की जान चली गई। 



हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया,जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।


ट्रेंडिंग