रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रथ को महाप्रबंधक ने दिखाई हरी झंडी

रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रथ को महाप्रबंधक ने दिखाई हरी झंडी

18 Jun 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रजरप्पा।स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत बुधवार को रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता रथ को रवाना किया गया। रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।



स्वच्छता जागरूकता रथ आगामी दिनों में क्षेत्र के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों,कॉलोनियों और आसपास के गांवों का भ्रमण कर स्वच्छता,स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों का प्रसार करेगा।रथ के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने,कचरे के उचित निस्तारण और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।



इस अवसर पर महाप्रबंधक राजीव सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं,बल्कि एक सतत जन-आंदोलन है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से हमारा प्रयास है कि कर्मचारियों,उनके परिवारों तथा स्थानीय समुदायों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। सभी के सहयोग और सहभागिता से ही हम स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।"



राजीव सिंह ने सभी अधिकारियों,कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।



इस अवसर पर क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक संजय कुमार शर्मा,स्टाफ अधिकारी (खनन) गौतम नाथ,वित्त प्रबंधक चंद्र भूषण,वित्त प्रबंधक गीतांश अग्रवाल,स्टाफ अधिकारी गौरव शर्मा, उप प्रबंधक (कार्मिक) उदय शेखर सहित क्षेत्र के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर पदाधिकारी आशीष झा द्वारा किया गया।


ट्रेंडिंग