उपायुक्त-एसएसपी ने सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को किया सम्मानित

उपायुक्त-एसएसपी ने सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को किया सम्मानित

17 Aug 2026 |  26

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



धनबाद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया।सम्मान के दौरान गोल्फ ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।



सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे आलोक कुमार मिश्रा पिछले करीब चार वर्षों से रांची से धनबाद तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों,प्रशासनिक गतिविधियों,विकास योजनाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।जनसंपर्क विभाग का दायित्व प्रशासन और आम जनता के बीच सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम है।



 इसी जिम्मेदारी के तहत आलोक कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्तियों,सरकारी कार्यक्रमों,विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को मीडिया और लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान दिया है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण को देखते हुए मिला यह सम्मान उनकी करीब चार वर्षों की सेवा यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।सम्मान की घोषणा होते ही समारोह स्थल पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।



रांची से धनबाद तक लगातार विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आलोक कुमार मिश्रा ने कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सक्रियता की पहचान बनाई है। विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सरकारी कार्यक्रमों में जनसंपर्क व्यवस्था को प्रभावी बनाने में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।समारोह में उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान आलोक कुमार मिश्रा की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और सूचना एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके समर्पित योगदान को मिली बड़ी पहचान के रूप में सामने आया।


ट्रेंडिंग