पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
पुटकी।करकेंद बाजार स्थित डेफोडिल्स एकाडेमी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई।प्रभात फेरी में लगभग 400 छात्र -छात्रा,शिक्षक-शिक्षिका और अभिभावक शामिल हुए।सभी के हाथों में तिरंगा था।प्रभात फेरी देश भक्ति नारो के साथ करकेंद- केन्दुआ नगर परिक्रमा कर रही थी।
प्रभात फेरी के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक आकर्षक और मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई।झांकी में भारत माता,रानी लक्ष्मीबाई सहित विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया।छात्राओं ने बंगाली,गुजराती,कश्मीरी आदि विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा धारण कर भारत की विविधता में एकता का सुंदर संदेश दिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विद्यालय के उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पीटी सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-संगीत,भाषण,नाटक, चुटकुला आदि प्रमुख था।
इस अवसर पर भारत के सतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस,महात्मा गांधी,खुदिराम बोस,भगत सिंह,रानी लक्ष्मीबाई आदि को श्रधा पूर्वक याद किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।अंत में छात्र-छात्राओं के बीच मिठाइयां बांटी गईं।