यशस्विनी सहाय ने कल्पना सोरेन को दी बधाई

यशस्विनी सहाय ने कल्पना सोरेन को दी बधाई

11 Jun 2024 |  119

 



रांची। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की विजयी प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।



 



इस अवसर पर रांची संसदीय सीट के लिए हुए लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रही इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कल्पना सोरेन को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित अन्य मौजूद।


ट्रेंडिंग