भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन,बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर किया स्वागत

भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन,बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर किया स्वागत

31 Aug 2024 |  10

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में शुक्रवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में चंपाई सोरेन ने भाजपा की सदस्यता ली। 

 

मंच पर विराजमान चंपाई सोरेन को कार्यकर्ताओं की जय-जयकार के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर चंपाई सोरेन भावुक हो गए। 

 

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश भाजपा के बड़े नेता और काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग