दिल्ली में गूंजी झारखंड के सिखों की आवाज, ऑनलाइन मिलेगा अल्पसंख्यक का प्रमाण पत्र 

दिल्ली में गूंजी झारखंड के सिखों की आवाज, ऑनलाइन मिलेगा अल्पसंख्यक का प्रमाण पत्र 

20 Oct 2024 |  16

दिल्ली में गूंजी झारखंड के सिखों की आवाज, ऑनलाइन मिलेगा अल्पसंख्यक का प्रमाण पत्र 

 

झारखंड में भी एकजुटता दिखाएं सिख समुदाय:मंजीत सिंह जीके

 

विशेष संवाददाता,रांची/न‌ई दिल्ली। बीर खालसा दल के प्रदेश सलाहकार और झारखंड ऑब्जर्वर के संपादक प्रीतम सिंह भाटिया एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। प्रीतम सिंह ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान और जागो पार्टी के संस्थापक मंजीत सिंह जीके से झारखंड के सिखों की विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अनदेखी पर सवाल उठाए। इस सवाल के जवाब में मंजीत सिंह जीके ने कहा कि देश में जब भी आपदा या समाजसेवा की बात आई है तब सिखों को सबसे आगे देखा गया है,लेकिन जैसे ही राजनीतिक भागीदारी का सवाल आता है तो अनदेखी कर दी जाती है। 

 

श्री जीके ने कहा कि देश में फिलहाल कुछ ऐसा ही माहौल बन गया है कि सिखों को सभी राज्यों में नजर अंदाज किया जा रहा है,जो कि दुखद है। जीके ने कहा कि अब झारखंड हो या दिल्ली सिखों को अपना राजनैतिक बल दिखाने की जरूरत है। जीके ने झारखंड के सिखों को सुझाव दिया कि जिस विधानसभा में सम्मानजनक वोटों की आबादी है वहीं से सिख निर्दलीय प्रत्याशी दें,ये फैसला खुद झारखंड के सिखों को लेने की जरूरत है।

 

जीके ने झारखंड में जमशेदपुर,रांची,बोकारो,धनबाद और रामगढ़ की पंजाबी भाषी आबादी का हवाला देते हुए कहा कि हम किसी विधानसभा में लाख से लेकर पचास हजार तक की क्षमता रखते हैं फिर हमें दूसरे दलों पर क्यों निर्भर रहना है।जीके ने कहा है कि दिल्ली में भी झारखंड जैसे हालात ही हैं और यहां भी केजरीवाल द्वारा सिखों को विधानसभा,राज्यसभा व लोकसभा चुनावों में नजर अंदाज ही किया जाता है।

 

प्रीतम भाटिया ने कहा कि झारखंड में 24 साल हो गए और आज तक हमें जाति प्रमाण पत्र नहीं मिला है। प्रीतम ने कहा कि सिखों में भी दलित,ओबीसी और पिछड़े वर्ग को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता तो नौकरी में आरक्षण कोटे का लाभ मिलता।इस पर चिंता जताते हुए जीके ने कहा कि फिलहाल झारखंड के सिखों को ऑनलाइन अल्पसंख्यक होने का प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है,जिसके लिए आप दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं,लेकिन इसमें केशधारी के साथ टाइटल में सिंह और कौर होना जरूरी है।

ट्रेंडिंग