बड़कागांव से 290 सदस्य का जत्था कुंभ स्नान प्रयागराज के लिए हुआ रवाना

बड़कागांव से 290 सदस्य का जत्था कुंभ स्नान प्रयागराज के लिए हुआ रवाना

06 Feb 2025 |  49

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव विकास सेवा समिति के सौजन्य से कुंभ स्नान प्रयागराज के लिए बुधवार को सूर्य मंदिर प्रांगण से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने हरी झंडी दिखलाकर 290 श्रद्धालुओं के जत्था को रवाना किया। रवाना होने से पूर्व श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष केनरा बैंक प्रबंधक शशि कुमार बागे और कुछ सदस्यों के सहयोग से सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र भेंट किया गया। वहीं शशि कुमार बागे ने 1111 रुपया कुंभ स्नान में दान देने के लिए मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार को सुपुर्द किया। 

 

कार्य में विकास सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सचिव बुद्धि नाथ महतो और उपस्थित अन्य सदस्य गण का सराहनीय योगदान रहा।इस दौरान श्रद्धालु भद्रकाली,बिध्याचल, अयोध्या,प्रयाग संगम,बनारस,बोधगया आदि तीर्थ स्थान का भ्रमण करेंगे। 

 

इस मौके पर उप प्रमुख वचन देव कुमार,शशि मेहता,लालमणि महतो, बीरेंद्र प्रसाद, प्रवीण कुमार, बिशुदयाल महतो,अनिता देवी, सबिता देवी, देव प्रसाद, गणेश प्रसाद, अश्विनी कुमार, राजू कुमार, सुरेन्द्र कुमार, मानकी साव, शभ्या भवानी, राधा देवी, शंभू प्रसाद, सिकंदर सोनी  के अलावा विकास सेवा समिति के सदस्य शामिल थे।

ट्रेंडिंग