बालूमाथ पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर चला डंडा
बालूमाथ पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर चला डंडा
20 Feb 2025 | 18
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि, बालूमाथ/ लातेहार। बालूमाथ पुलिस ने थाना क्षेत्र के बालू पंचायत अंतर्गत सालेपुर ग्राम से सटे जंगल में लगाई गई अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।
बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ अंचल अधिकारी विजय कुमार के साथ पुलिस की एक टीम गठित कर उक्त स्थान पहुंचकर 6 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया। साथ ही साथ अवैध खेती करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्राथमिक दर्ज कर चिह्नित की जा रही है।
बताते चले कि अफीम की खेती और इस अवैध व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ लातेहार एसपी और उपायुक्त ने एक अभियान छेड़ रखा है। अबतक जंगली इलाकों में सैकड़ों एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है। पुलिस प्रशासन के लगातार अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से अफीम तस्करों में हड़कंप मचा है। इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार,अंचल अधिकारी विजय कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।