उपायुक्त ने किया मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्र का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्र का निरीक्षण

22 Feb 2025 |  11

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता, पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने हिरणपुर प्रखंड स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हिरणपुर बाजार में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र में आमजनों को भोजन कराया जा रहा था।उपायुक्त ने भोजन कर रहे लोगों की संख्या की जानकारी ली।साथ ही परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। 

 

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि भोजन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए।गुणवत्ता जांच के लिए उपायुक्त के साथ विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडु दिलीप और अंचलाधिकारी मनोज कुमार,लिट्टीपाड़ा विधायक प्रतिनिधि अजीजुल इस्लाम ने मौके पर भोजन कर गुणवत्ता को परखा।

ट्रेंडिंग