महायज्ञ महोत्सव में भक्ति जागरण का शुभारंभ
महायज्ञ महोत्सव में भक्ति जागरण का शुभारंभ
23 Feb 2025 | 6
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही।बरही डीह स्थित प्राचीन छठ घाट में आयोजित श्री श्री 1008 सूर्य मंदिर नौ दिवसीय महायज्ञ महोत्सव के संध्या आयोजित भक्ति जागरण का बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि धार्मिक जागरण से लोगों के जीवन में सुख,शांति व समृद्धि आती है।वहीं जागरण मंडली के कलाकाराें ने भजन से श्रद्धालुओं काे रातभर झुमाया। कलाकारों ने जीवंत झांकी भी पेश किए।
इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष किसुन यादव,मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव,समिति अध्यक्ष राजसिंह चौहान,स्थानीय मुखिया शमशेर आलम,राजकुमार केशरी,मोती सिंह और यज्ञ समित पदाधिकारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।