राज्यपाल और सीएम करेंगे बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण
राज्यपाल और सीएम करेंगे बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण
20 May 2025 | 30
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 मई को बीबीएमकेयू धनबाद में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।यह जानकारी बीबीएमकेयू के कुलपति प्रोफेसर रामकुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजन कर दी।
कुलपति प्रो.रामकुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के द्वारा बीबीएमकेयू परिसर में संयुक्त रूप से स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर बीबीएमकेयू परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं।परिसर को सजाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को भी उच्च स्तरीय बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है,सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और आमंत्रित अतिथियों की व्यवस्था तक की निगरानी स्वयं वरीय प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं। कार्यक्रम में कई जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
बता दें कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू,पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेन्द्र प्रसाद,धनबाद सांसद ढुल्लू महतो,गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,धनबाद विधायक राज सिन्हा,निरसा विधायक अरुप चटर्जी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, डुमरी विधायक जयराम महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।