गिद्धौर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
गिद्धौर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
20 May 2025 | 36
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिद्धौर,चतरा।भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक और साहसिक कार्रवाई में सफलता हासिल करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पार्टी के मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा संयुक्त रूप से कर रहे थे।तिरंगा यात्रा मुख्य चौक से निकालकर ब्लॉक मोड़ होते पूरे गांव का भ्रमण किया।वहीं देश और सेना के सम्मान में कई नारे बुलंद किए गए।
कपिल कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी हमले के जवाब में भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर वहां के आतंकवादीयों के कई ठिकानों को नेश्तनाबूद कर कई आतंकवादियों को मार गिराया,जिसे लेकर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया है।
मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव,राकेश कुमार गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता,बृजेश कुमार सिन्हा,महेंद्र राम, बिंदेश्वरी यादव,सूरज यादव,अमीरका दांगी,शिवकुमार दांगी, विकास पांडेय,नोमन कुमार साव,उमेश यादव,प्रेमचंद यादव, रोहन बैठा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।