हंटरगंज में सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा,तिरंगा यात्रा निकालकर देश के रक्षा में लगे सैनिकों का किया गया सम्मान

हंटरगंज में सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा,तिरंगा यात्रा निकालकर देश के रक्षा में लगे सैनिकों का किया गया सम्मान

20 May 2025 |  35

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हंटरगंज,चतरा।भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की एकता-अखंडता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया के नेतृत्व में सोमवार को हंटरगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रखंड के सैकड़ों प्रतिनिधि,समाजसेवी,बुद्धिजीवी लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

 

तिरंगा यात्रा की शुरुआत हंटरगंज प्रतापपुर मोड़ से हुई, जो गोदोबार,हंटरगंज मेन बाजार हंटरगंज-चतरा मुख्य पथ से होती हुई हंटरगंज ब्लॉक मोड़ तक पहुंची।इस दौरान सैकड़ों लोगों के भारत माता की जय,वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा हंटरगंज बाजार गूंज उठा।इस दौरान पूरे प्रखंड मुख्यालय हंटरगंज का माहौल देशभक्तिमय हो गया। सभी ने भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया।तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया ने ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी बताई।

 

भाजपा प्रखंड मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार चौरसिया ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर के साथ इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है,जिस प्रकार बीते कुछ दिनों में भारत की सशस्त्र सेनाओं के शौर्य के बल पर पाकिस्तानियों के आतंकवाद के ठिकाने उड़ाए।सैनिकों के मान सम्मान और उनके मनोबल को ऊंचा करने का कार्य तिरंगा सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। 

तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, भाजपा नेत्री गायत्री साहू,भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष गुंजित सिंह, भाजपा प्रखंड महामंत्री नरेंद्र यादव,अप्पू कुमार आर्य, देवकुमार पासवान,पवन सिंह,सिकेंद्र सिंह,गुड्डू साव,सुबल पांडे,संतोष कुमार गुप्ता आदि प्रखंड के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ट्रेंडिंग