रांची नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रशासक से मिला रांची सिटीजन फोरम का प्रतिनिधिमंडल,सभी 53 वार्ड की समस्याओं के बारे में सौंपा ज्ञापन
रांची नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रशासक से मिला रांची सिटीजन फोरम का प्रतिनिधिमंडल,सभी 53 वार्ड की समस्याओं के बारे में सौंपा ज्ञापन
16 Jul 2025 | 18
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव से रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में मुलाकात कर विभिन्न वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में कई प्रमुख समस्याएं हैं। नियमित रूप से कूड़ा कचरा का उठाव नहीं होना, टूटी फूटी गढ्ढे युक्त सड़क, जाम नाली, बरसात में जल जमाव और गर्मी में पेयजल का संकट, महीनों से खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, जैसी दर्जनों समस्याएं हैं, जिससे आम नागरिक जूझ रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, शाहिद आलम, स्वरूप कुमार सेठी, मनीष बक्शी, सुशील कुमार शर्मा, वार्ड नंबर 3 के संयोजक निशांत सिंह, वार्ड नंबर 1 के संयोजक राजेश कुमार शामिल थे।