मृतप्राय संवैधानिक संस्थाओं को जीवंत करे सरकार:विजय शंकर नायक

मृतप्राय संवैधानिक संस्थाओं को जीवंत करे सरकार:विजय शंकर नायक

04 Nov 2025 |  17

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कहा है कि झारखंड में संवैधानिक संस्थाएं मृतप्राय है। सूचना आयोग,महिला आयोग,मानवाधिकार आयोग सहित अन्य संस्थाओं में शीर्ष पदों पर वर्षों से नियुक्ति नहीं हुई है। नतीजतन इन संस्थाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। 



विजय शंकर नायक ने कहा कि राज्य में सूचना आयोग निष्क्रिय है। इसी तरह भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनी संस्था लोकायुक्त को भी डेड संस्था बना दिया गया है। झारखंड सरकार का यह रवैया जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन है।जब संविधान द्वारा प्रदत्त संस्थाएं ही निष्क्रिय हैं, तो फिर जनता न्याय की उम्मीद किससे करे।



विजय शंकर नायक ने कहा कि यदि शीघ्र ही आयोगों का गठन नहीं किया गया तो आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा।


ट्रेंडिंग