कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
20 Nov 2025 | 24
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आयरन लेडी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बारी-बारी से इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व,कार्यों और राष्ट्रीय योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।उनके संबोधन के दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिले।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक,प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम,रामविलास महतो, जिला महासचिव कृष्णा यादव,मिर्जहान विश्वास,हबीबुर शेख, मिथुन मरांडी,पलाश शेख,नजरुल शेख,नज़ीर हुसैन सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।