मासिक क्राइम बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

मासिक क्राइम बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

07 Feb 2026 |  30

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  दयानंद आजाद ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया।गोष्ठी में सर्वप्रथम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने हाल ही में हुए संपन्न त्योहारों के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए सभी थाना और ओपी प्रभारियों को बधाई दी।



इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बारी-बारी से थाने में दर्ज मामलों की स्थिति,लंबित कांडों की संख्या और केस प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आज के मासिक बैठक मुख्य रूप से नगर निकाय चुनाव व उसके आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के मुद्दे पर की गई है। 



अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, शराब और  नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने और अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 



इस मासिक अपराध गोष्ठी में मुफस्सिल थाना प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार,मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार, शिमलांग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार तथा लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग