पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले 3 शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार,एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले 3 शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार,एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

18 Feb 2026 |  3

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई ताराटांड थाना क्षेत्र के काजू बगान (बड़कीटाड़ क्षेत्र) में की गई।पुलिस ने 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद किए।



प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने विभिन्न राज्यों से जुड़े 26 साइबर ठगी मामलों में संलिप्तता कबूल की है।एसपी ने बताया कि ये अपराधी लोगों को बैंकों की फर्जी एपीके फाइल भेजकर और खुद को बैंक अधिकारी बताकर झांसा देते थे,जिससे पीड़ितों के बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे।गिरफ्तार आरोपियों में खुर्शीद अंसारी (25, धरलेट्टो, गांडेय थाना), अन्य दो देवघर जिले के निवासी शामिल हैं। 



एसपी ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है,जिसमें डीएसपी साइबर आबिद खान की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


ट्रेंडिंग