रामभक्त सेवा दल के सदस्य ने खून देकर बचाई एक लड़की की जान

रामभक्त सेवा दल के सदस्य ने खून देकर बचाई एक लड़की की जान

10 Apr 2026 |  9

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



पाकुड़। रामभक्त सेवा दल द्वारा लगातार समाज और देश हित में कार्य कर रही है।इसी दौरान गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथपुर की रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की रीना राजवंशी पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती थी।चिकित्सकों के अनुसार उसके शरीर में मात्र 3 पॉइंट ही खून रह गया था,जिसे तुरंत खून की आवश्यकता थी।



इसकी सूचना मिलते ही रामभक्त सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष रतन भगत ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया।इसके बाद रक्त लेकर अस्पताल पहुंच कर उस लड़की को रक्त दिया।इस कार्य की सराहना हर ओर होने लगी। 



संगठन के जिला अध्यक्ष रतन भगत ने कहा कि किसी को भी कभी भी खून की आवश्यकता हो तो वो बेझिझक संगठन को याद करें। उन्होंने कहा कि आप संगठन के वेबसाइट www.rbsd.in पर भी संपर्क कर सकते है। 



इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर चौधरी, प्रदेश अध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, जिला महामंत्री दुलाल सिंह, आशीष चौरसिया  सहित अन्य मौजूद थे।


ट्रेंडिंग